फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 03 Jun 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह खेत गए। शनिवार सुबह मरणासन्न अवस्था में मिले। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ मोहिनी ग्राम पंचायत की प्रधान संगीता देवी के ससुर रामलगन वर्मा (55) शुक्रवार देर शाम घर से 400 मीटर दूर गन्ने के खेत की रखवाली करने गए थे। शनिवार सुबह जब आठ बजे तक वह घर नहीं लौटे। इस पर रामलगन के बेटे सहजराम वर्मा खेत गए। वहां रामलगन छप्पर के नीचे चारपाई पर बेसुध पड़े थे। इसकी सूचना उसने घर में अपने भाई जगतराम, सूचितराम व आशीष को दी।
रामलगन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना ले जाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान रामलगन की मौत हो गई। रामलगन के परिवार में चार पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें