फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में फंदे पर लटका मिला अधेड़

Sat, 03 Jun 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के रुद्रगढ़नौसी गांव में शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। रुद्रगढ़नौसी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में रोज अली का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच का रहने वाला रोज अली (48) शादी के बाद से ही अपनी ससुराल रूद्रगढ़नौसी में अपनी पत्नी इमामुन्निशा के साथ रहता था। रोज अली कई दिन से घर में अकेला था। उसकी पत्नी बेटी व बेटों संग अपनी ससुराल बहराइच गई थी। शनिवार को रोज अली के बंद घर से दुर्गंध आ रही थी। आसपास के लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि मंसूर अली को सूचना दी। पुलिस को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोज अली का शव फंदे से उतरवाने के साथ ही छानबीन की। उसकी पत्नी को बुलाया गया।
थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि इमामुन्निशा ने थाने में दी गई सूचना में बताया कि उनके पति मंदबुद्धि थे। जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इसी के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रोज अली के नौ बच्चे हैं। इनमें पांच बेटे और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में हैं। दो लड़कों की भी शादी हो चुकी है। वह सभी बाहर रहते हैं। तीन बेटे व एक बेटी मां संग अपने घर बहराइच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें