करनैलगंज। जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर घायल अवस्था में मिले किसान की सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार, सरयू रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने किसान को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो एंबुलेंस से सीएचसी करनैलगंज भेज दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल मेमो की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुमित सिंह ने किसान की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसे देखने के बाद परिजन सीएचसी पहुंचे। करनैलगंज के अतरौलिया गांव निवासी नवनीत ने शव की पहचान अपने पिता जीवनलाल (50) के रूप में की। बताया कि उनके पिता किसान थे और गायत्री परिवार से जुड़े थे। चार दिन पहले घर से बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। (संवाद)