मुजेहना। शौच के लिए तालाब किनारे गए किसान की डूबने से मौत हो गई। धानेपुर के उजैनी कला ग्राम पंचायत के मजरा अड़बड़हा निवासी दयाल (52) ने छिटईपुरवा के पास मछली पालन के लिए तालाब पट्टे पर लिया था। बुधवार सुबह वह शौच के लिए तालाब किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धानेपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है। (संवाद)