खोड़ारे (गोंडा)। ग्राम नरहरपुर निवासी निरंकार श्रीवास्तव (65) शुक्रवार देर शाम अपने गेहूं के खेत में जल रही पराली देखने गए थे। खेत में ही उनकी मौत हो गई। नरहरपुर के प्रधान प्रतिनिधि लक्की यादव ने बताया की मृतक के बेटे विकास ने जानकारी दी कि निरंकार की अचानक सांस फूलने लगी और सीने में दर्द से उनकी जान चली गई। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)