फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ के हमले में किसान की मौत

Tue, 29 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के गोहन्ना देवरहना गांव निवासी रामकरन वर्मा (70) सोमवार रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग रामकरन को बस्ती के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हलका लेखपाल प्रेमशंकर ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को सौंप दी गई है। राजस्व निरीक्षक शेष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक रामकरन के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी सांड़ के हमले में कई किसानों की मौत हो चुकी है। गोशाला होने के बाद भी प्रशासन छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें