फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कार्रवाई के भरोसे पर माने परिजन, 42 घंटे बाद उठी प्रदीप की अर्थी

Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
प्रदीप की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार। अशोकपुर दूबेपुरवा निवासी प्रदीप दुबे (20) की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराने के लिए परिजन 42 घंटे तक शव रखे रहे। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रदीप की अर्थी उठी। गांव के पास गन्ने के खेत में पिता भवानी प्रसाद दुबे ने बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

प्रदीप शनिवार शाम मदरहवा चौराहे के पास साप्ताहिक मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। पिता भवानी प्रसाद ने आरोप लगाया कि गंडाही पांडेय पुरवा नहर के पास पुरानी रंजिश में अशोकपुर जाटन पुरवा निवासी राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, रामबहोर सिंह और उनके दो साथियों ने धारदार हथियार से प्रदीप पर हमला कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पिता और बड़े भाई रमेश कुमार आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते रहे। सीओ करनैलगंज आनंद राय के कार्रवाई के भरोसे के बाद परिजन मान गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


बदहवास हुई मां
प्रदीप की मौत से मां शिवपति बदहवास हैं। रोते हुए वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहीं। उनकी चीख सुनकर रिश्तेदार और ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। मां बार-बार कहती रही कि जिसने उनका घर उजाड़ दिया, उसे जेल भेजा जाए और उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। प्रदीप दिल्ली की आजादपुर मंडी में मजदूरी करता था। वह कजरीतीज पर घर आया था।
अधिक खून बहने से गई थी प्रदीप की जान
प्रदीप की मौत अधिक खून बहने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उसके दाहिने घुटने, सिर, दाहिने पैर के तलवे, दाहिने हाथ व बाएं पैर की अंगुलियों के साथ ही शरीर पर चोट के सात निशान मिले हैं। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रक्तस्रावी आघात से मौत की पुष्टि हुई है।
पूर्व विधायक हाउस अरेस्ट, सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे को शहर के जेल रोड स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया। इसकी सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन समेत पार्टी के अन्य नेता उनके आवास पहुंचे। इसके बाद नेताओं ने आवास से अंबेडकर चौराहे तक प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो कटरा बाजार थाने का घेराव किया जाएगा।
तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कटरा बाजार। अशोकपुर दूबेपुरवा निवासी प्रदीप दुबे (20) की मौत के मामले में पुलिस ने 37 घंटे बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पिता भवानी प्रसाद दूबे ने पुरानी रंजिश में प्रदीप को घेरकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर जाटन पुरवा निवासी राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, रामबहोर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भवानी प्रसाद के मुताबिक, आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश है और वे परिवार को धमकी देते रहे हैं। 19 सितंबर की शाम प्रदीप मदरहवा बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गंडाही पांडेय पुरवा के आगे नहर के पास प्रदीप को घेरकर हमला किया गया। इसके बाद उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। गंभीर हालत में मिले प्रदीप को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हादसे की सूचना से शुरू हुई थी जांच
पुलिस के अनुसार, यूपी 112 पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई देने के कारण पहले हादसे की संभावना की जांच की जा रही थी। अब हत्या की प्राथमिकी के बाद पुलिस हादसे और हत्या के पहलू पर जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

प्रदीप की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

प्रदीप की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

प्रदीप की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

प्रदीप की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

प्रदीप की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व प्रदर्शन करते सपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें