फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकों को चेतावनी

Fri, 17 Feb 2017 11:55 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 परिषदीय स्कूलों की औचक छापेमारी के लिए पूरे जिले में मशहूर हो चुके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को शिक्षकों पर अचानक मेहरबान हो उठे। स्कूलों से गैरहाजिर रहने वाली शिक्षकों पर उनकी खूब कृपा बरसी।
विज्ञापन


दरियादिली का आलम ऐसा रहा कि पांच स्कूलों में गैरहाजिर मिलने वाले पांच शिक्षकों को उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के महज चेतावनी देकर छोड़ दिया।   परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की छवि शिक्षकों के बीच में तानाशाह वाली हो गई है।

शिक्षक उनके औचक निरीक्षण को लेकर अक्सर सहमे से रहते हैं। लेकिन शुक्रवार को बीएसए ने अपनी इस छवि को तोड़ने का प्रयास किया। दरअसल वह शुक्रवार को बेलसर ब्लाक के निरीक्षण पर गए थे।
विज्ञापन


इस निरीक्षण में उन्होने प्राथमिक विद्यालय गोड़वाघाट, बकौलीपुरवा, ठड़क्कीपट्टी, पूरे दयाल व उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे दयाल का औचक निरीक्षण किया। इन स्कूलों में उन्हे पंाच शिक्षक गैरहाजिर पाये गए।

लेकिन इस गैरहाजिरी पर कार्रवाई के बजाय शिक्षकों पर उनकी कृपा बरस पड़ी। उन्होने सभी को महज चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी को प्रताड़ित करना नही बल्कि स्कूलों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति को सुनिश्चित करना है लेकिन आगे से लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें