फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वामी नारायण व रामघाट हाॅल्ट स्टेशन पर बढ़ीं सुविधाएं

Fri, 25 Oct 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्वामी नारायण छपिया हॉल्ट का कराया गया सुंदरीकरण। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रामघाट हाॅल्ट एवं स्वामीनाराण छपिया हाॅल्ट का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के बजट के अंतर्गत देश भर के कई स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल करके विकसित करने की योजना तैयार की थी। जिसमें गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, स्वामीनारायण छपिया व रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन शामिल थे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन को 12 करोड़ 13 लाख व रामघाट हाल्ट स्टेशन को 8 करोड़ 2 लाख की लागत से सुसज्जित किया है। नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी व्यवस्थाओं को अपग्रेड किया गया है। वर्तमान समय में इन दोनों स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। जिसके तहत इन स्टेशनों में मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए किया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि इन दोनों स्टेशनों पर विकास कार्य पूरा हो चुका है। अब रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आने लगे हैं। अन्य जो भी सुविधाएं संचालित होनी हैं उनकी भी जल्द शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें