कटराबाजार (गोंडा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कटराबाजार के ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस दौरान 370 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से 183 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति-पत्र दिया गया।
प्रभारी बीडीओ विजय बहादुर सिंह व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।
भाजपा नेता शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर कई योजनाएं चला रही है। उनके कौशल विकास से लेकर रोजगार देने तक की व्यवस्था की गई है। स्वरोजगार करने वालों को बैंक से ऋण दिया जाता है।
इस दौरान भूमिगत एग्रीकल्चर, नवोदित एग्री प्रोड्यूसर, एजीवी टेक्नाेलॉजी, ब्राइट फ्यूचर हर्बल केयर, मेडीकेड लिमिटेड, एजाकी इंडिया, डेक्सान कंपनी में युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया।
इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक पीएन मिश्र, प्रीतम श्रीवास्तव, रमेश कनौजिया, उमापति त्रिपाठी, रामसभा तिवारी, सत्यजीत पांडेय, विश्राम बाबा, योगेंद्र शुक्ल, विष्णु भगवान शुक्ल आदि रहे।
24जेएनडी21-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। संवाद