फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में गंदगी पर जताई नाराजगी

Tue, 17 Nov 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के निजी सचिव राजेश सिंह और कमलेश पांडेय ने मंगलवार को कस्बे के चार परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। परिषदीय विद्यालयों में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई, जबकि कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय माधवगंज में जर्जर शौचालय और टूटे झूले मिले। कंपोजिट विद्यालय माधवगंज में शौचालय गंदा था और दिव्यांग शौचालय के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर में भी शौचालय गंदे और दिव्यांग शौचालय बंद मिले। इस पर निजी सचिव ने प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब किया और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

टीम ने छात्राओं के साथ एमडीएम का भोजन किया और उसकी गुणवत्ता भी परखी। परिसर में टूटे झूलों को ठीक कराने के लिए नगर पंचायत प्रतिनिधि से कहा गया। निजी सचिव ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद दोबारा गहन निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें