फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नसबंदी शिविर में लापरवाही पर छह से मांगा गया स्पष्टीकरण

Mon, 22 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। सीएचसी में आयोजित नसबंदी शिविर में लापरवाही के मामले में छह कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पिछले दिनों आयोजित शिविर में 15 महिलाओं का पंजीकरण हुआ था। जांच के बाद 13 महिलाओं की नसबंदी की गई। सीएचसी की पहली मंजिल पर स्थित वार्ड में केवल पांच बेड उपलब्ध थे। शेष महिलाओं को नीचे के वार्ड में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन ऐसा न करके उन्हें ठंडी फर्श पर ही लिटा दिया गया। इस अव्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने 21 दिसंबर के अंक में ‘नसबंदी के बाद ठंडी फर्श पर लिटा दिया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक डॉ. नवनीत गौरव सिंह ने फार्मासिस्ट सीतानाथ उपाध्याय, वार्ड बॉय पवन कुमार, कृष्णकांत यादव, अमित पांडेय, स्वीपर राजेश कुमार और सत्यप्रकाश से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में दिसंबर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें