झंझरी। करनैलगंज कस्बे में सोमवार को मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत हो गई। सकरौरा गांव निवासी रामकुमार (60) कस्बे में एक घर की दूसरी मंजिल की दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पुत्र अंकित कुमार हैं, जो चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। रामकुमार अपनी बहू राधा देवी के साथ गांव में रहते थे। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मेमो प्राप्त हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)