फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: राजस्व वसूली में कम प्रगति पर एआईजी से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 13 Feb 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक की। राजस्व वसूली में कम प्रगति पर एआईजी स्टांप का स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


डीएम ने जीएसटी, स्टांप, आबकारी, बैंक, विद्युत, परिवहन, खनन, बांट-माप, नगर निकाय के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसडीएम व तहसीलदार को पांच व तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का शतप्रतिशत निस्तारण करने को कहा।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम, डीएफओ डॉ. सेम्मारन एम, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, एसडीएम बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर मौजूद थे।
विज्ञापन



बैठक 25 को
सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए 25 फरवरी को जिला सैनिक बंधु की बैठक बुलाई गई है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें