बलरामपुर के सुल्तानजोत गांव में विशेष टीकाकरण सत्र का शुुुभारंभ करते एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल व अन्
बलरामपुर। छूटे हुए बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। सदर ब्लॉक के सुल्तान जोत गांव में एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने अभियान की शुरुआत की।
पहले दिन 285 स्थलों पर छूटे हुए 2968 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 24 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में कुल 1486 स्थलों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 46870 बच्चों को टीका लगाया जाएगा। एएनएम प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को निर्धारित स्थल पर सत्र लगाकर बच्चों को टीका लगाएंगी।
पहले दिन पीएचसी जोकहिया के अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के साथ कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, शिखा श्रीवास्तव व श्याम मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।