फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तस्कर से संपर्क उजागर, आबकारी निरीक्षक निलंबित

Mon, 16 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी संभाल रहे आबकारी निरीक्षक का ही शराब तस्कर से संपर्क सामने आया है। पुलिस की ओर से कराई गई कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और एक शराब तस्कर के बीच सात बार बातचीत होने की पुष्टि हुई है। एसपी की शिकायत और डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें प्रयागराज मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


मामला तरबगंज क्षेत्र का है। यहां अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम एक शराब तस्कर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के क्रम में पुलिस ने तस्कर के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई। सीडीआर की पड़ताल में आबकारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह का मोबाइल नंबर सामने आया। जांच में दोनों के बीच सात बार बातचीत होने के रिकॉर्ड मिले।

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और पूरी रिपोर्ट एसपी अभिषेक को सौंपी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से शिकायत की और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इस पर डीएम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग ने सीडीआर में मिले बातचीत के रिकॉर्ड के आधार पर निरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि सीडीआर की जांच में आबकारी निरीक्षक और शराब तस्कर के बीच सात बार बातचीत के रिकॉर्ड मिले थे। इसी आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि करनैलगंज के आबकारी निरीक्षक रमेश कुमार पांडेय को तरबगंज क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें