फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक दिन में 80 विद्यार्थियों की ही प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे परीक्षक

Thu, 22 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर इस बार नई व्यवस्था की गई है। नए दिशा-निर्देशों के तहत परीक्षक एक दिन में अधिकतम 80 विद्यार्थियों की ही प्रयोगात्मक परीक्षा ले सकेंगे। यह परीक्षा दो बैच में होगी और प्रत्येक बैच में 40-40 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले के 512 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षकों को केंद्र के 200 मीटर के दायरे में रहकर ही अंक अपलोड करने होंगे। नैतिक शिक्षा, योग व खेल के अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे, जिससे अंक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। हाईस्कूल स्तर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालयों में आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर कराई जाएंगी।
इंटरमीडिएट स्तर पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विशेष निगरानी में संपन्न होंगी।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि सभी विद्यालयों व परीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जा सके। नई व्यवस्था से मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें