फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के मेधावी सम्मानित

Sun, 02 Aug 2015 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया गुरुदयाल स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में रविवार को समारोह आयोजित कर वर्ष 2014 में आयोजित हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


गायत्री ज्ञान मंदिर में हुए जिला स्तरीय प्रवीणता पुरस्कार समारोह में वर्ष 2014 में विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले डेढ़ दर्जन मेधावियों, शिक्षकों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

गायत्री परिवार के जोन समन्वयक हरि नरायन दूबे की विशिष्ट उपस्थिति में राज्यमंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के प्रतिनिधि शिवसंपत्त सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान लाकर जिले का नाम रोशन करने वाले अंकित सिंह छात्र एसएस मेमोरियल स्कूल करनैलगंज, नगर के सेकेंड्री हाट्स स्कूल गोंडा की स्नेहलता व अनामिका के अलावा आस्था सिंह, रंजना सिंह, शिखा पांडेय, बीनू दूबे, दीपांशु शुक्ला, सर्वेश मौर्य, शुभम मौर्य, अमन दीप, बृजेश सिंह, लवकुश गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्र, आयुषी श्रीवास्तव, अंशिका तिवारी, रंजना सिंह, रोली गुप्ता, रिचा वैद्य, शमा परवीन, विभा श्रीवास्तव सहित डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

सुनील जायसवाल ने बताया कि समारोह में जो मेधावी छात्र-छात्राएं, उनके शिक्षक, अभिभावक किसी कारणवश नहीं आ सके हैं, उनका पुरस्कार रख दिया गया है, जो उनसे या फिर परीक्षा के जिला संयोजक माखन सिंह से मिलकर प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें