फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3.45 लाख छात्रों ने दी निपुण परीक्षा, देररात तक चली स्कैनिंग

विज्ञापन
गोंडा में छपिया के प्राथमिक विद्यालय संगवा में निपुण भारत की परीक्षा देते छात्र। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में गुरुवार को निपुण परीक्षा हुई। इसमें तीन लाख 45 हजार 692 छात्रों के शामिल होने का दावा दावा बेसिक शिक्षा विभाग ने किया है। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट उसी दिन सरल एप से अपलोड करने की शर्त से देर रात तक शिक्षक परेशान रहे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के छात्रों का अर्धवार्षिक और तिमाही टेस्ट इस बार नहीं हो सका। गुरुवार को 16 ब्लाक संसाधन केंद्रों के स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट (एनएटी) परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई। स्कूलों में परीक्षा के पहले चरण में कक्षा एक, दो व तीन कक्षाओं के छात्रों से मौखिक जवाब लेकर शिक्षकों ने ओएमआर शीट पर गोला बनाकर दर्ज किया।
दूसरे चरण में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा प्रश्नपत्र वितरित कर ओएमआर शीट पर हुई। वहीं, 61 हजार चार छात्रों ने छोड़ दिया है। जिले में परीक्षा के लिए चार लाख छह हजार छह सौ 96 छात्र पंजीकृत थे। इसमें तीन लाख 45 हजार छह सौ 92 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए। सीडीओ गौरव कुमार ने परसपुर में परीक्षा का निरीक्षण किया। इसके अलावा झंझरी में सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने निरीक्षण किया। प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह लगातार ब्लाकों से समन्वय बनाए रखे।
विज्ञापन

दगा देता रहा एप, जूझते रहे शिक्षक
निपुण परीक्षा के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड करने में शिक्षक परेशान रहे। देरशाम तक जूझते रहे। कहीं सरल एप आगे नहीं बढ़ रहा था तो कहीं नेटवर्क गायब रहा। करनैलगंज के साथ ही छपिया, बेलसर, नवाबगंज के शिक्षक कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन पर संपर्क करते रहे।
प्रभारी बीएसए राम खेलावन सिंह ने कहा कि लगातार परियोजना कार्यालय लखनऊ से लोगों को सहयोग दिलाने का प्रयास करते रहे हैं। दिक्कतें तो थीं, इससे देररात तक अपलोड की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें