गोंडा। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित जिले के तीन राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में एडमीशन के लिए सोमवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। तीनों स्कूलों में 286 रिक्त सीटों के लिए कुल 588 छात्र छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधारी ने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले छात्र छात्राओं को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग जिले में तीन राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय स्कूलों का संचालन करता है। कक्षा 6 से 12 तक सीबीएसई बोर्ड से संचालित इन स्कूलों में 1440 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मुजेहना के विशंभरपुर में संचालित स्कूल सिर्फ बालिकाओं के लिए है जबकि अन्य दो स्कूल बालकों के लिए हैं। गरीब परिवार के बच्चों को आरक्षण नियमावली के मुताबिक इन स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। सोमवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 588 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है।