फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्लाक स्तर के स्कूलों में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड ने परीक्षा में प्रश्नपत्रों की व्यवस्था में बदलाव का बड़ा फैसला किया है। पहले जिले स्तर से केंद्रों को प्रश्नपत्र आवंटित किए जाते थे। ऐसे में पर्चा लीक होने की आशंका बनी रहती थी, इसे रोकने के लिए बैंकों के लाकर में प्रश्नपत्र रखने की तैयारी हो रही थी। इसमें भी बदलाव किया गया है, अब ब्लॉक स्तर के राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेज को चिह्नित किया जाएगा। जहां उस ब्लाक के सभी केंद्रों का प्रश्नपत्र रहेगा। परीक्षा शुरू होने के पहले प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिला मुख्यालय से प्रश्न पत्र वितरित न कर ब्लॉक मुख्यालयों से वितरण करने की तैयारी है। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर प्रश्न पत्र को सुरक्षित रखने के लिए सभी ब्लॉक से दो-दो स्कूलों के नाम मांगे हैं। पहली बार बोर्ड प्रश्न पत्र रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को चिह्नित किया है। जिनकी परिधि में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र होंगे। इससे न सिर्फ प्रश्न पत्र की समुचित सुरक्षा होगी, बल्कि केंद्रवार सुरक्षित वितरण में भी मदद मिलेगी।
इस बार केंद्रों को एक साथ सभी प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी। उस विषय का प्रश्नपत्र उस दिन केंद्रों को वितरित किया जाएगा। पहले प्रश्नपत्रों को बैंक के लॉकर में रखने की तैयारी की थी। इसके लिए प्रयास किया गया, अब इसे स्थगित कर अब ब्लाक मुख्यालय पर रखने की व्यवस्था की गई है। ब्लॉक मुख्यालय से प्रश्नपत्र वितरण के लिए प्रत्येक ब्लॉकों के दो-दो स्कूलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां की जा रहीं हैं। हर ब्लाक से दो- दो कॉलेजों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड से जो दिशा निर्देश मिलेंगे। उसपर काम किया जाएगा। राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें