फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्हाट्सएप पर पर्चा, ब्लैकबोर्ड पर सवाल

Thu, 23 Mar 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ब्लैकबोर्ड पर सवाली लिखती ​शिक्षा मित्र।
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में हो रही वार्षिक परीक्षा में बभनजोत ब्लाक में प्रश्नपत्र ही स्कूलों में नहीं पहुंचे। वहां व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेज दिया गया, जिससे शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कहा कि प्रश्नपत्र समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, इसमें खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी है। बभनजोत ब्लाक में प्रश्न पत्र के अभाव में कई स्कूलों के शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखना पड़ा। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में व्यवस्था में लापरवाही उजागर हुई है।

मामला बुधवार को परिषदीय स्कूलों में हुई परीक्षा का है। पहली के बच्चों की मौखिक व अन्य कक्षाओं के बच्चों की लिखित परीक्षा हुई। पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी व चार से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में सभी कक्षाओं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। ब्लॉक के मॉडल प्राइमरी स्कूल दौलतपुर माफी के कक्षा तीन के बच्चों को द्वितीय पाली की परीक्षा में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर में भी अधिकांश बच्चों को प्रश्नपत्र नहीं मिला।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर आए प्रश्न पत्र से ब्लैक बोर्ड सवाल लिखे गए। उत्तर लिखकर बच्चों को नकल कराने का आरोप भी लगा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कस्बाखास बुककनपुर में बच्चे झुंड में परीक्षा दिए। यहां भी कुछ ही बच्चों को प्रश्न पत्र दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी लवकुश कुमार ने दावा किया कि प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था थी, कोई दिक्कत रही तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें