फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएम के ऐलान से रिंगरोड निर्माण की तैयारी में तेजी

Thu, 23 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नकहा बसंत जाने वाली सड़क।
विज्ञापन
गोंडा। शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और लोगों की सुविधाओं के लिए अब बाईपास (रिंगरोड) के निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हामी के बाद माना जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष में बाईपास के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


लखनऊ हाइवे के बालपुर पुल से तरबगंज मार्ग को जोड़ते हुए अयोध्या हाइवे को पारकर रिंग रोड सोनी हरलाल से बलरामपुर रोड में जुड़ेगी। वहीं बलरामपुर रोड से बहराइच मार्ग होते हुए फिर लखनऊ हाइवे से जुड़ जाएगी। इस पूरे रिंगरोड के दायरे में 35 गांव आएंगे।

सीएम की घोषणा के बाद अब तय हो गया है कि रिंगरोड एक साल में तैयार होगा। 210 करोड़ से बनने वाले 28 किलोमीटर लंबे रिंगरोड के दायरे में 35 गांव आएंगे। जिससे इन गावों की सूरत भी बदलेगी। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, इससे भी गावों के लोगों में उत्साह है। रिंगरोड के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने में लोक निर्माण विभाग लगा है।
विज्ञापन

बाईपास को लखनऊ- अयोध्या-गोंडा- बहराइच- बलरामपुर हाइवे लिंकमार्ग से जाना जाएगा। इसके बनने से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश कराए बिना ही बाहर से ही गंतव्य को रवाना किया जा सकेगा। शहर में आए दिन लगने वाले जाम की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।

रेलवे क्रासिंग बनने से बाईपास निर्माण की राह हुई आसान
जिले में तीन रेलवे क्रॉसिंग सोनी गुमटी, मिश्रौलिया क्रॉसिंग, महादेव क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज पुलों का निर्माण होने से बाईपास के निर्माण की राह आसान गई। ओवरब्रिज बन जाने से सड़कों को बाईपास से जोड़ने में सहूलियत मिली है। प्रस्तावित कार्ययोजना पहले एक तरफ के बाईपास बनाने की थी। ऐसे में इससे सिर्फ लखनऊ अयोध्या हाईवे को ही जोड़ा जाना था। लखनऊ हाइवे से अयोध्या हाइवे ही जुड़ रहा था, अब बलरामपुर और बहराइच हाइवे भी जुड़ेगा। जिले को एक आउटर रिंगरोड मिलेगी।
इन ग्रामीण क्षेत्रों की बदल जाएगी सूरत शहर के बाहर लखनऊ मार्ग से हडियागाड़ा गांव होते हुए बाईपास रोड गोगिया से होते हुए करनपुर गांव तक बनेगी। यहां से बनने वाला मार्ग चांदपुर के बनवरिया से तिवारी बाजार में सड़क बेलसर मार्ग को जोड़ेगा। इसके साथ ही रिंग रोड अयोध्या मार्ग से उतरीला मार्ग को जोड़ते हुए सोनी हरलाल से गोंडा-बलरामपुर मार्ग को भी जोड़ेगी।

इस तरह नयी बाइपास रोड चारों जिलों के मार्ग को जोड़ते हुए शहर के बाहर ही बाहर एक वैकल्पिक मार्ग मुहैया कराएगी। रिंगरोड बाईपास 35 गांवों से होते हुए निकलेगी, इससे इन गांवों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बाईपास (रिंगरोड) के निर्माण का खाका खींचा जा रहा है। 35 गांव मार्ग के दायरे में आएंगे और लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल किया जा रहा है।
- वीके त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण निर्माण खंड- दो

अयोध्या बैराज के बांध से ऐली तक बांध निर्माण की मांग
नवाबगंज में सरयू नदी के तट पर बनने वाले अयोध्या बैराज के लिए एक गाइड बांध जैतपुर माझा तक बन रहा है। विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह का कहना है कि जैतपुर माझा तक बांध बनने से ऐली तक का क्षेत्र बिना बांध के रह जाएगा।

बाढ़ के समय तरबगंज के 600 गांवों में तबाही आ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि ऐली से लोलपुर तक एक बांध बने। कारण ऐली तक एक बांध पहले से बना है। दोनों बांध के बीच वाले गावों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री से उन्होंने यह मांग किया है। इसके अलावा नवाबगंज के ढेमवाघाट पुल के पास की सड़क बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसका निर्माण होना जरूरी है, यह सड़क अयोध्या के सोहावल समेत कई गांवों को जोड़ती है और लखनऊ हाइवे पर जुड़ती है। सीएम ने अश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें