गोंडा। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले जिले में चुनावी तैयारियां रफ्तार पकड़ रही हैं। शुक्रवार को आजमगढ़ से 616 कंट्रोल यूनिट और 460 वीवीपैड की खेप गोंडा पहुंची। इससे पहले बलरामपुर से 100 और श्रावस्ती से 144 कंट्रोल यूनिट मिल चुकी थीं। तीनों जिलों से प्राप्त मशीनों के बाद जिले में कुल 860 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हो गई हैं। सभी मशीनों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद रजी ने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। (संवाद)