फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैमरे की निगरानी में खुला ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस

Thu, 01 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस वीडियोग्राफी के बीच खोला गया। निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस खोलने से लेकर बंद करने तक की पूरी प्रक्रिया कराई। इस दौरान हर कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन



मौके पर भाजपा के मनीष द्विवेदी, बसपा के राकेश कुमार भारती, सपा के स्ववंदन नगर, देशराज भारती और जावेद अख्तर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अमित शुक्ला, आम आदमी पार्टी की पुष्पा शर्मा और कांग्रेस के शिव कुमार दुबे मौजूद रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ईवीएम-वीवीपैट के भंडारण, सुरक्षा और एफएलसी की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है। वेयरहाउस की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें