फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा में हर पांचवां मतदाता निकला फर्जी

Thu, 19 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकृत हर पांचवां वोटर फर्जी निकल रहा है। इन मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है। जिले में 2.44 लाख मतदाताओं की जांच में 51,297 नाम फर्जी तरीके से पंजीकृत पाए गए हैं। इनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। बाकी बचे वोटरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कुल 10.04 लाख मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट होने के चलते चिन्हित किया गया। 20 फरवरी तक जांच व फीडिंग के लिए जरूरी निर्देश दिए। सभी चारों तहसील क्षेत्रों में अब तक 2.44 लाख मतदाताओं की जांच की गई, इसमें 51,297 हजार से अधिक मतदाता फर्जी पाए गए। इन मतदाताओं की या तो मृत्यु हो चुकी है या फिर शादी विवाह व अन्य कारणों से स्थानांतरित हो गए और दो जगह नाम पंजीकृत पाया गया है।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान ऐसे मतदाताओं को सूची से हटाया जाना था। अब आधार के अंतिम चार अंकों की फीडिंग के बाद खुलासा हुआ है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि फीडिंग कार्य तेजी से चल रहा है। 20 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित किया गया। सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें