फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 986 किलोमीटर सड़कें खोदने के बाद भी जल नसीब नहीं

Sun, 03 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलजीवन मिशन के तहत खोदी सड़कों के गड्ढे तुरंत भरने के निर्देश दिए हैं। 18001212164 टोल फ्री नंबर जलापूर्ति या मरम्मत संबंधी शिकायतों करने की अपील की गई है। आलम यह है कि जिले में सीसी, इंटरलॉकिंग, बिटुमिनस सड़क 986 किलोमीटर सड़कें खोदने के बाद अधिकतर परियोजना से बूंदभर पानी नसीब नहीं हो सका है।
विज्ञापन




जिले के सभी 1192 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 924 परियोजनाएं स्वीकृति की गई थी। इसमें 534 पानी टंकियां एकल ग्राम और 390 बाहुल्य ग्राम के लिए बनाई जा रही हैं। कुल 5.10 लाख घरों को जलापूर्ति की जानी है। इसमें से 4.87 लाख घरों को कनेक्शन दिया जा चुका है। जलापूर्ति के लिए सीसी, इंटरलॉकिंग, बिटुमिनस सड़क को मिलाकर 986 किलोमीटर सड़क काटी गई है। जनवरी महीने तक 837 किलोमीटर सड़कें बनाने के दावे किए गए हैं। जबकि 15 प्रतिशत से अधिक सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। आलम यह है कि सिर्फ 160 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी परियोजनाएं पूरी कराई जाएंगी।

दो साल में नहीं पूरी हो सकी परियोजना


टिकरी। नवाबगंज ब्लॉक के कोल्हमपुर के खौपुर मजरे में करीब दो वर्ष पहले जलजीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण शुरू हुआ। मगर अभी भी परियोजनाएं पूरी नहीं हो सकी है। पाइप सड़कों के किनारे पड़ी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था व अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जलापूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें