फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक रुपये का सिक्का देकर मतदान का वचन ले रहे किन्नर

Fri, 03 May 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में मतदाताओं को जागरूक करते किन्नर। - संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जिलाधिकारी की अपील पर किन्नरों का समूह लोगों को एक रुपये का सिक्का व आशीर्वाद देकर मतदान करने की अपील कर रहा है। करनैलगंज में चांदनी, सनाया, अनुष्का, शिल्पा, तनु के साथ विनय और शनि सहित एक दर्जन किन्नरों ने अनूठी पहल की है। दरअसल किन्नरों के हाथ से आशीर्वाद स्वरूप मिलने वाले सिक्के या अक्षत को शुभ माना जाता है। इसके चलते किन्नरों का समूह घर-घर जाकर एक रुपये का सिक्का देकर लोगों को मतदान करने का संकल्प दिला रहा है।
विज्ञापन

किन्नर सनाया गुरु ने बताया कि करनैलगंज के करीब आठ किलोमीटर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक घर में एक रुपये का सिक्का देकर परिवार के मुखिया से सपरिवार मतदान करने का वचन लिया जाता है। जिससे लोग जागरूक हों और मतदान प्रतिशत बढ़ सके। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा से सभी किन्नर बहुत प्रभावित हैं और उनके निर्देशन में ही कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित हैंडबिल उपलब्ध कराया है। जिसका वितरण भी किया जा रहा है। सनाया ने बताया कि हर गली-मोहल्ले और घर में इस पहल का बहुत अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे निश्चित रूप से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें