फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को लेकर भिड़े किन्नर, जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। बालपुर बाजार में रविवार को किन्नरों की टोली मंगलगायन कर वसूली कर रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के किन्नर आ गए और पहले से बाजार में वसूली कर रहे किन्नरों पर टूट पड़े। आंख में मिर्ची का पाउडर झोंक कर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी और एक किन्नर को अपने चार पहिया वाहन में लाद ले गए।
विज्ञापन

परसपुर बाजार से करीब आधा दर्जन किन्ननर बालपुर बाजार में दुकानों पर जाकर त्योहार के नाम पर पैसा मांग रहे थे। अचानक दूसरे गुट के किन्नर वैन से आ गये। जो लाठी-डंडे से लैस थे। गाड़ी रुकते ही फिल्मी स्टाइल से गाड़ी से उतरते ही लाल मिर्च का पाउडर त्योहारी मांग रहे किन्नर की आंखों मे दाल दिया और लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। आधे घंटे तक रोड पर हंगामा चलता रहा, लेकिन किसी ने भी बीच बराव नहीं कराया। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये। एक किन्नर को जबरदस्ती गाड़ी में बैठकर चले गये।
परसपुर के किन्नर सानू व डिंपल किसी तरह से जान बचाकर बालपुर पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी भारी फोर्स के साथ बालपुर फतेहपुर रहने वाली किन्नर कंचन के यहां पहुंचे और पकड़े गये किन्नर को छुड़वाया। इसके बाद हमलावरों को पकड़कर कोतवाली करनैलगंज ले गये। जहां देर रात कोतवाली देहात निवासी देवता दीन चौबे सहित तीन किन्नरों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें