फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, यातायात ठप

Thu, 22 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
टैंकर को उठाते कर्मचारी।
विज्ञापन
नवाबगंज/टिकरी। दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात एथेनॉल से भरा टैंकर पलटने से अफरातफरी मच गई। इससे वहां पर जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। टैंकर में करीब 27 लाख रुपये का एथेनाॅल भरा था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सीतापुर के थम्मौर निवासी टैंकर चालक सोनू विश्वकर्मा मैजापुर डिस्टलरी से एथेनॉल लेकर प्रयागराज जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने आई एक कार और जानवर को बचाने में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। खबर पाकर सीओ तरबगंज यूपी सिंह ने भी पहुंचकर जानकारी ली।

आबकारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि टैंकर पलटने से करीब 12 हजार लीटर एथेनाॅल बह गया है। बताया कि पेट्रोल में एथेनॉल को मिलाकर इसे बॉयो ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। मैजापुर चीनी के सूत्रों ने बताया कि टैंकर में 40 हजार लीटर एथेनॉल भरा था। इसकी करीब 27 लाख कीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें