फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईआरओ नामित

Sat, 21 Nov 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची तैयार करने और पुनरीक्षण कार्यों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नामित कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट, गोंडा में एसडीएम सदर, कटरा बाजार में अपर एसडीएम द्वितीय, करनैलगंज में एसडीएम करनैलगंज, तरबगंज में एसडीएम तरबगंज, मनकापुर में अपर एसडीएम प्रथम और गौरा में एसडीएम मनकापुर ईआरओ बनाए गए हैं।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीबो, बीईओ व बाल विकास परियोजना अधिकारी एईआरओ बनाए गए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में छह-छह सहायक अधिकारी नामित किए गए हैं। इन्हें मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें