फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने मांगे रुपये

Sat, 22 Aug 2015 11:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका से जारी होने वाले जन्म प्रमाणपत्र को लेकर सभासद सुएबुद्दीन ने नपाप गोंडा के अधिशाषी अधिकारी पर 200 रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। सभासद का आरोप है कि जब उन्होंने सुविधा शुल्क देने से मना किया तो ईओ ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


वहीं, पालिका के अधिशाषी अधिकारी बलवीर सिंह यादव का कहना है कि सभासद की ओर से उन पर बेबुनियाद व निराधार आरोप खुद की बचत के लिए लगाए जा रहे हैं। उधर, इस मामले में सभासद संघ ने 24 अगस्त को बैठक कर इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।
 
सभासद सुएबुद्दीन का कहना है कि 17 अगस्त को वह एक बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जलकल परिसर गए थे। जहां नपाप के अधिशाषी अधिकारी बलवीर सिंह यादव से जब उन्होंने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि सारे फॉर्म उनके पास सिस्टम के तहत आते हैं।
विज्ञापन


बतौर सभासद सुएबुद्दीन ईओ ने उनसे सुविधा शुल्क के तौर पर 200 रुपये की मांग की और कहा कि मैं किसी भी पत्र पर सिर्फ तभी हस्ताक्षर करता हूं, जब सुविधा शुल्क मिले। सभासद का कहना है कि जब उन्होंने सुविधा शुल्क न देने की बात कही तो ईओ आग बबूला हो गए और उन्होंने उनके साथ अभद्रता की।

उधर, नपाप गोंडा के ईओ बलवीर सिंह यादव का कहना है कि उन्होंने किसी भी सभासद से कोई अभद्रता नहीं है।  उन्हें यही नहीं पता है कि कौन सभासद उनके ऊपर इस तरह का आरोप लगा रहा है। सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी निराधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें