फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू पुल से वाहनों का प्रवेश बंद

Fri, 20 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के कटरा ​शिवदयालगंज में की गई बैरीकेडिंग। 
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर कटरा शिवदयालगंज में बृहस्पतिवार शाम से फिर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों का सरयू पुल से प्रवेश रोक दिया गया है। वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाईवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस मार्ग से केवल पैदल परिक्रमार्थियों को जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चौदहकोसी परिक्रमा के बाद बृहस्पतिवार सुबह इस मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया था। वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था लेकिन शुक्रवार रात से शुरू होने वाली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोबारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

कटरा शिवदयालगंज और दुर्गागंज माझा में बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पंचकोसी परिक्रमा संपन्न होने तक किसी भी छोटे-बड़े वाहन को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अलग-अलग बैरियर पॉइंट पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें