फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बालपुर परसपुर रोड स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज फतेहपुर में 38 वां बसंत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कॉलेज के बच्चों ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र हलधरमऊ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सात दिनों से चल रहे बसंत महोत्सव के समापन के अवसर पर बुधवार को कॉलेज के बच्चों ने लघु नाटिका अन्नदाता प्रस्तुत करके किसानों के वर्तमान दशा पर प्रकाश डाला जिसमें कृषि प्रधान देश में किसान किस तरह से ठगा महसूस कर रहा है।
इस नाटक को लोगों ने खूब सराहा वही देश भक्ति से ओतप्रोत नाटक दीप दान देखकर वहां मौजूद लोगों के आंखों में आंसू छलक आए। कॉलेज की छात्रा तनु सोनी, शिखा, प्रियंका, अंतिमा, खुशी तिवारी आदि ने स्वागत गीत, होली गीत, शिवतांडव, गणेश वंदना, देश भक्ति गीत मां तुझे सलाम सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बच्चों के इस मन मोहक प्रस्तुति पर भाजपा नेता विनोद कुमार शुक्ल ने बच्चों का हौसला आफजाई करते हुए 11 हजार का पुरस्कार दिया। महोत्सव की अध्यक्षता प्रयागदत्त मिश्र ने किया। संचालन अनिल कुमार उपाध्याय व संतोष शुक्ल ने किया।
कालेज की छात्रा प्रिया शुक्ल ने विज्ञान मॉडल भी प्रस्तुत किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू तिवारी, हरिओम तिवारी, प्रदीप मिश्र, हरीश कुमार पाठक, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, राम चरन, भाजपा नेता जीपी शुक्ल, राधे श्याम मिश्र, प्रबंधक सुमन उपाध्याय, कावेरी सिंह, प्रिया मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें