श्याम मंदिर में तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को सावन हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नवविवाहित बहू और बेटियां सुंदर साड़ी, लहंगा पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। आयोजक मंडल की ओर से तीज स्पेशल सरप्राइज क्वेश्चन, गेम्स, नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। डांस प्रतियोगिता में हिना सिंघल, वर्षा अग्रवाल और ईशानवी अग्रवाल अव्वल रहीं।
मेमोरी गेम में नूपुर मोदी, स्केच और गिलास गेम में रंजन केडिया, चूड़ी गेम में नेहा अग्रवाल, क्वेश्चन-आंसर राइटिंग गेम में रितिक गर्ग और प्रश्नोत्तरी में छवि सिंघल विजेता रहीं। इसके अतिरिक्त हाउजी गेम खेला गया। इसमें पांच लोगों को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में सावन हरियाली तीज उत्सव पर हरी पत्तियां और हरे कपड़े से मंदिर प्रांगण को सजाया गया था। बाबा खाटू श्याम और झुंझनू वाली श्री राणी सती दादी जी का दरबार भी हरी पत्तियों से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में सावन उत्सव पर लोगों ने झूले का आनंद लिया। कार्यक्रम में डॉ. ऊषा अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, सरोज अग्रवाल व पूनम मित्तल निर्णायक रहीं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया। महिला मंडल की अध्यक्ष मीना अग्रवाल, मंत्री संतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बेनू अग्रवाल, शारदा गर्ग, सरोज गर्ग, वर्षा अग्रवाल, नीतू गर्ग, सरिता सिंघल, रेनू मंगल, सुधा टेकड़ीवाल, मंजू अग्रवाल मौजूद रहीं।