फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांचवीं तक अंंग्रेजी, छठी से हिंदी मीडियम में पढ़ना मजबूरी

Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। पांच वर्ष तक इंग्लिश मीडिया से पढ़ने वाले बच्चे कक्षा पांच उत्तीर्ण होने के बाद हिंदी मीडियम या फिर निजी विद्यालयों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विभाग की ओर से क्षेत्र में 10 मॉडल स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सिर्फ दो विद्यालयों में ही कक्षा छह से आठ तक इंग्लिश मीडियम की सुविधा है।
विज्ञापन



सरकारी आंकड़ों के अनुसार शिक्षाक्षेत्र मुजेहना में कुल 10 मॉडल विद्यालय हैं। इनमें इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कराई जाती है। इनमें मात्र दो विद्यालय ही कक्षा आठ तक इंग्लिश मीडियम से संचालित हैं। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर व तेंदुआ मोहनी शामिल हैं। शेष आठ विद्यालय कक्षा पांच तक ही इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई करा पा रहे हैं। ऐसे में जो छात्र प्राथमिक विद्यालयों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कक्षा आठ तक तक सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई के लिए या तो 10 से 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है फिर किसी नजदीकी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हिंदी मीडियम से पढ़ाई पूरी करनी पड़ रही है।
बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों को इंग्लिश मीडियम के साथ ही हिंदी मीडियम व स्थानीय भाषा में शिक्षित किया जा रहा है। जो भी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराती है, उसका लाभ दिलाया जाता है।
विज्ञापन





विद्यालयों में अध्ययनरत हैं 999 विद्यार्थी
मॉडल विद्यालय माधवगंज में 103, बनकसिया द्वितीय में 89, मुजेहना प्रथम में 68, छेदाजोत में 57, धुसवा में 90, देवरिया अलावल द्वितीय में 196, रैगांव में 103, कोल्हुआ में 105, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में 80 व कंपोजिट विद्यालय तेंदुआ मोहनी में 108 बच्चे पंजीकृत हैं।
अभिभावकों की पीड़ा
देवरिया अलावल निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनकी बहन मानवी मॉडल विद्यालय देवरिया अलावल द्वितीय में कक्षा पांच में शिक्षारत है। ग्राम पंचायत व आसपास कोई भी सरकारी विद्यालय में इसके आगे की इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई नहीं हो रही है। इससे बहन की पढ़ाई मजबूरी में निजी विद्यालय भेजना पड़ेगा। मुजेहना के निवासी अनूप सिंह ने बताया कि उनका बेटा रुद्रा प्रताप सिंह मॉडल विद्यालय मुजेहना प्रथम में कक्षा पांच का छात्र है। विद्यालय की पढ़ाई से काफी संतुष्ट हैं, लेकिन आसपास इंग्लिश मीडियम का कोई भी सरकारी स्कूल कक्षा पांच के आगे नहीं है। इसलिए निजी विद्यालय में भेजना पड़ेगा। मुजेहना निवासी मालती ने बताया कि उनकी पोती स्वाति कक्षा तीन की छात्रा है। कक्षा पांच की पढ़ाई के बाद की चिंता है। जिसके लिए उन्होंने सरकार से अपेक्षा की है कि भविष्य में व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें