गोंडा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को इंजीनियर्स-डे पर रक्तदान कर गरीबों को भोजन कराया। सिंचाई विभाग डाक बंगले आयोजित कार्यक्रम में विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिंचाई, जलनिगम व नलकूप विभाग के इंजीनियरों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार आचार्य ने कहा कि रक्तदान बड़ा पुनीत कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इसके बाद उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रमोद आचार्य, मनोज, शालिनी यादव, संयोगिता चौधरी, पूनम यादव, सरिता यादव, विकास पाठक, उपेंद्र सिंह समेत 20 लोगों ने मोबाइल वैन में रक्तदान किया। इसके साथ ही फील्ड हॉस्टल प्रांगण में पौधरोपण किया।