मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में रैली निकालते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत: कॉले
गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। वहीं, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा छवि कुमारी का स्लोगन पोस्टर सबसे अच्छा चुना गया। कॉलेज के निदेशक प्रो. बीएन मिश्र की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशा मुक्त भारत-समृद्ध भारत जैसे नारों से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. अंजनी कुमार पांडेय, डॉ. अनूप नारायण सिंह, डॉ. छोटे लाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. सरब प्रीत सिंह, डॉ. अर्पित जैन, मारुतिनंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)