फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों जिलों से तत्काल खाली कराएं शत्रु संपत्तियां : कमिश्नर

Fri, 24 Nov 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जेदारी को लेकर कमिश्नर ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने मंडल के चारों जिलों में शत्रु संपत्तियों और नजूल की जमीन पर बने निर्माण को ध्वस्त कर कब्जेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे नजूल रजिस्टर तलब कर अवैध निर्माणों को चिह्नित करें व कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज कराएं।
विज्ञापन

गोंडा नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद के अवैध कब्जेदारी को लेकर अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में चेयरमैन पर हुई कार्रवाई के मामले में गृह मंत्रालय ने मांगा जवाब शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद मंडलायुक्त ने नजूल व शत्रु संपत्ति के अतिक्रमण को खाली कराने को लेकर सख्त रुख अपनाया। कमिश्नर ने कहा कि संज्ञान मेंं आया है कि शत्रु संपत्ति के बारे में कई बार पत्राचार होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। चारों जिलों में ऐसे मामलों को सूचीबद्ध कर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कर सूचित किया जाय।

कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
शहर के कई स्थानों पर नजूल की जमीन को कब्जाकर मकान, दुकान व कॉम्पलेक्स बना लिया गया है। शहर में ईदगाह के पास बना एक कांम्पलेक्स, सरकुलर रोड पर बना एक स्कूल व गुरुनानक चौराहे पर बना एक रेस्टोरेंट अक्सर चर्चाओं में रहता है। लेकिन रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी है। दूसरी ओर आंबेडकर चौराहा के एक तरफ अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई करने के बाद प्रशासन का बुलडोजर थम गया। दूसरी तरफ कार्रवाई न होने पर प्रशासन की मंशा पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें