फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

Fri, 24 Nov 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के परसपुर में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
परसपुर/गोंडा। एसओजी और परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे भौरीगंज चरसड़ी मोड़ तटबंध के पास मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी की तो वह फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगते ही वह गिर पड़ा। जिसे टीम ने दबोच लिया। वह गोकशी का आरोपी है। पिछले दो माह से फरार चल रहा था। एसपी ने उसपर 25 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। आरोपी काे पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि थाना परसपुर क्षेत्र के मरचौर गांव के पास दो माह पहले प्रतिबंधित पशु को काटने के आरोप में असगर अली निवासी वृंदावन बहेरवा खैरा के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। उसपर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था।
उसकी तलाश में एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता, साइबर सेल के प्रभारी सादाब आलम व परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय की टीम को लगाया गया था। शुक्रवार की देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे एक सूचना के आधार पर परसपुर के भौरीगंज चरसड़ी मोड़ तटबंध के पास उसकी घेराबंदी की गई तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी परसपुर लाया गया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मौके पर 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद हुआ है। आरोपी असगर के खिलाफ थाना परसपुर में जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें