फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2015 11:43 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने मागों के समर्थन में गुरुवार को सदर ब्लॉक मुख्यालय से पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर रोजगार सेवकों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मानदेय में वृद्धि न होने और बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकाें ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष मो. असलम नईमी व उपाध्यक्ष वरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को भारी संख्या में ग्राम रोजगार सेवकों ने सदर ब्लॉक मुख्यालय से पैदल मार्च निकाला।

रोजगार सेवकों का जत्था विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटो प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत प्रदेश में नौ वर्षों से कार्य कर रहे ग्राम रोजगार सेवकाें को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


कई महीनाें से मानदेय भुगतान न होने से रोजगार सेवकों के समक्ष भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सृजन के बाद यहां के रोजगार सेवक सेवाएं देने के बावजूद बेरोजगार हैं। समिति के प्रांतीय नेतृत्व ने पांच जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने और छह जुलाई को लक्ष्मण मेला मैदान में वादा निभाओ रैली के माध्यम से कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

 प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद से भारी संख्या में रोजगार सेवक कार्यक्रम में शामिल होंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान जिले के सभी नौ ब्लाकों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें