फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोजगार मिशन से युवाओं को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के बेरोजगार व होनहार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला कार्यकारी समिति का गठन किया गया। इससे जहां युवाओं के देश-विदेश में नौकरी के सपने साकार होंंगे। उन्हें कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए पंख लगेंगे। छह अक्तूबर को डीएम की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सेवायोजन पोर्टल पर 30 हजार से अधिक बेरोजगार युवक व युवतियों का पंजीकरण है। सेवायोजन कार्यालय की ओर से उन्हें समय-समय पर रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। मगर कोई बेहतर विकल्प न होने से उन्हें मायूसी हाथ लगती रही है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगार व होनहार युवाओं को देश-विदेश में नौकरी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया। जिले स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति का गठन किया गया। सेवायोजन अधिकारी को बतौर सचिव बनाया गया। वहीं, कार्यकारी समिति में जिलाधिकारी की देखरेख में सेवायोजन की ओर से हर महीने बैठक की जाएगी। इसके साथ ही रोजगार के विकल्प व जरूरतों समेत पहलुओं पर चर्चा होगी। इससे जहां युवाओं के लिए बेहतर विकल्प खुलेंगे तो वहीं, योग्यतानुसार नौकरी हासिल करने में मदद मिलेगी।
इसकी कमान जिलाधिकारी को दी गई है। वहीं, जिला सेवायोजन अधिकारी को सचिव नामित किया गया है। कुल मिलाकर कार्यकारी समिति में 23 लोग शामिल किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें