फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई पास छात्रों के लिए रोजगार मेला कल

Sun, 13 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का रिजल्ट आने के बाद आईटीआई पास छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट दिया जाएगा। इसके लिए 15 अक्तूबर को गोंडा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टाटा मोटर्स, आपोलो और टेलीकाम समेत कुल चार नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे। वहीं, सोमवार को अप्रेंटिसशिप के लिए छात्रों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

नए सत्र में कक्षाएं शुरू होने के बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर उत्तीर्ण छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट कराया जाएगा। इसके लिए गोंडा नोडल आईटीआई की ओर से जरूरी तैयारी पूरी की गई। प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि 15 अक्तूबर को आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 18 से 26 वर्ष के आईटीआई पास युवक व युवतियां हिस्सा ले सकेंगे। इसमें टाटा मोटर्स लखनऊ, अपोलो कंपनी आंध्र प्रदेश, टेलीकाम कंपनी चेन्नई और एलएनटी यूपी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जिले के नोडल आईटीआई परिसर में सोमवार को अप्रेंटिसशिप के लिए छात्रों को मौका दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के दौरान सात हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसमें 55 सौ रुपये संबंधित कंपनी और 15 सौ रुपये भारत सरकार की ओर से दिया जाएगा। वहीं कंपनी को प्रदेश सरकार की ओर से एक हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें