फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता को जलाने का प्रयास, छह पर केस

Sun, 13 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के चंदसुहा शुक्लपुरवा में पत्नी को जलाकर मारने के प्रयास के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता आरती शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 11 साल पहले हुई थी। दो बच्चे भी हैं। पति राजदेव शुक्ल से विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। वह काफी दिनों से अयोध्या जिले में मायके में रह रही हैं। आरोप है कि मायके में मिला सामान जो ससुराल में रखा था, उसे लेने के लिए बीते 10 अक्तूबर की सुबह वह ससुराल आई थीं। तभी ससुराल वालों ने उनके ऊपर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि राजदेव शुक्ल, ससुर कृष्णा प्रसाद, पति के चार भाई संजीव, दिनेश, लवकुश व सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें