फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंदे गन्ना व सब्जी के खेत

Tue, 16 Feb 2016 11:22 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात बरहवा रेंज के छितौनी गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने फसलों और सब्जियों को उखाड़ कर तहस-नहस कर दिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मशाल जलाकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर हाथियों को किसी तरह जंगल की तरफ खदेड़ा। बरहवा रेंज के वन विभाग की टीम छानबीन के लिए मौके पर जुट गई है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम बरहवा के प्रधान लवकुश यादव ने बताया कि सोमवार की रात तीन हाथियों का झुंड छितौनी मजरे में आ धमका। इसके बाद हाथियों ने सुभान, कल्लू व मेंहदी हसन का एक-एक बीघा गन्ना व गेहूं की फसलों को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। मेंहदी हसन के केले की खेती को भी रौंद डाला।

हाथियों के आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हाथियों को खेतों से भगाने के लिए ग्रामीणों ने पूरी रात मशाल जलाकर भगाने का प्रयास किया।

घंटों कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को ग्रामीणों ने किसी तरह जंगल की तरफ खदेड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम छानबीन में जुट गई है।

बरहवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी आरडी बघेल ने बताया कि जंगल से सटे गांव में जानवरों का आ जाना आम बात है। भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर गांवों की तरफ आ जाते हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें