फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 29 को बिजलीकर्मी करेंगे आंदोलन, विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 29 मई को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर कर्मचारी संगठन तैयारी कर रहे हैं। इस आंदोलन से विभाग को वह संगठन की ताकत बताने वाले हैं तो वहीं विभाग ने भी कमर कस ली है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से प्रतिदिन मुख्य अभियंता कार्यालय पर दो से पांच बजे तक हड़ताल की जा रही है। निजीकरण बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर अवर अभियंता व कर्मचारी मुखर हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय पर सोमवार को आयोजित धरने में प्रांतीय नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि उच्चाधिकारी समस्याओं के निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं हैं। अवर अभियंता से लेकर संविदा कर्मचारी तक परेशान हैं, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, आकाश श्रीवास्तव, पंकज राठौर, रामाजी, चंदन प्रजापति, आमोद कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, आदित्य तिवारी, अमित कुमार गौड़, महताब अली, जितेंद्र पाल दुबे, साजिद अली खान, तामेश्वर सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
उधर, मुख्य अभियंता एमपी सिंह ने बताया कि 29 के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर जोन स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता 8004916771 व 8004922553 पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें