फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्युतकर्मियों को पीटा, जबरन बंद कराया फीडर

Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। विद्युत उपकेंद्र कटरा ग्रामीण में शुक्रवार रात कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट कर 33/11 केवी फीडर जबरन बंद कराने का मामला सामने आया है। जेई आदर्श ओझा के अनुसार पवन कुमार उर्फ गोगे, राजकुमार उर्फ कल्लू और राजन कुमार साथियों के साथ उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट की। आरोप है कि दबाव बनाकर फीडर बंद कराया गया और सरकारी उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया। इससे करीब 17 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। निरीक्षक अपराध मनोज कुमार पाठक ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें