फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो एक्सईएन समेत छह को आरोपपत्र, टेक्नीशियन निलंबित

Sat, 29 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजस्व हानि के मामले में पावर कॉर्पोरेशन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। दो एक्सईएन समेत छह अधिकारियों-कर्मचारियों को आरोपपत्र दिया गया है। वहीं, बेलसर के टेक्नीशियन को निलंबित कर दो निविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा के तत्कालीन एक्सईएन राधेश्याम, बड़गांव के एसडीओ भरत सिंह, जेल रोड के जेई अनय कुमार साहनी, नवाबगंज के पूर्व एक्सईएन राम शब्द, एसडीओ राजेंद्र सिंह और जेई आमोद कुमार को आरोपपत्र दिया गया है। बेलसर के टेक्नीशियन धर्मेंद्र तिवारी को निलंबित किया गया। इसके साथ ही निविदा कर्मी आलोक शुक्ल व आशीष पांडेय की सेवा समाप्त की गई है।
उधर, बकाया बिजली बिल और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में बिजली चोरी के 23 मामले पकड़े गए। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने पर 493 कनेक्शन काटे गए और अभियान में 166.04 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। इनमें गोंडा में आठ, बहराइच में छह और बलरामपुर-श्रावस्ती में नौ बिजली चोरी के मामले शामिल हैं। सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें