फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 22 गांवों में आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 16 Apr 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। उपकेंद्र के साउथ फीडर में आई तकनीकी खराबी की वजह से क्षेत्र के 22 गांवों में बृहस्पतिवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह स्विच यार्ड में साउथ फीडर का केबल जल गया था।
विज्ञापन

इस कारण गनवरिया, पारासराय, दिखलौल, सेखुई, बरडीहा, बस्ती, बेलवा बहुता समेत कई गांवों की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इससे उपभोक्ताओं को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब आठ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अंकुर वर्मा ने बताया कि खराबी को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें