फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 11 घंटे बाधित रही नगर सहित सात फीडरों की बिजली

Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। धानेपुर उपकेंद्र अंतर्गत नगर सहित लोहसीसा, देवरिया अलावल, नौसी, बाबागंज व मेहनौन उपकेंद्र के दो फीडर की सप्लाई रात साढ़े बारह बजे से सुबह करीब 11 बजे तक बंद रही। इससे क्षेत्र की दो लाख की आबादी पूरी रात गर्मी व मच्छरों से परेशान रही। नगर के राजेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब साढ़े बारह बजे लाइट चली गई जो शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे के बाद आई। अघोषित कटौती के चलते जनता में काफी रोष है। बाबागंज के राहुल श्रीवास्तव ने बताया शुक्रवार को 20 घंटे बाद दो घंटे के लिए सप्लाई मिली। उसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे पुनः लाइट चली गई जो शनिवार दोपहर 12 बजे तक नहीं आई। मेहनौन के अयोध्या जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे लाइट गई जो शनिवार की दोपहर तक नहीं आई। एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की रात में हाइटेंशन लाइन खराब हो गई थी। 32 किलोमीटर लंबी लाइन है। इसलिए समय लगता है। शनिवार को लाइन चालू करा दी गई है। बाबागंज में ट्रांसफार्मर बदलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें